गधे की लीद
*गधे की लीद* सीधी सी बात है, जिसकी भी लीद फ़ायदेमंद हो, लीपने, पोतने या मसाले बनाये जाने योग्य हो वो पूजा का हक़दार होता है हमारे यहाँ। उसके बैकग्राउंड में क़तार लग जाती है आरती सजाये लोगों की। उसका अंग प्रत्यंग पूजनीय हो उठता है। उसकी दुलत्ती आशीर्वाद का पर्याय हो जाती है और उसका रेंकना, राग रागिनियों और साहित्य की श्रेणी मे आ जाता है। उसकी लीद स्वादिष्ट सुगंधित और स्वास्थ्यवर्धक घोषित कर दी जाती है, उसके उपयोग से होने वाले इतने लाभ गिना दिये जाते है कि उससे दूरी रखने वाले उहापोह मे पड़ जाते है। उपयोगी लीद करने वाले के अवगुण चित नहीं धरे जाते। उसकी कमियाँ गिनाने वाले केवल लात खाने योग्य होते है। उसका कहा सुनने और उसकी ही मानने का चलन है हमारे यहाँ, और यह इसलिये क्योंकि उसकी लीद केवल उन लोगों मे ही बंटती है जो उसकी हाँ मे हाँ मिलाये। ये सारी प्रशंसा केवल उस भाग्यशाली के हिस्से की है जो हमें फ़ायदा पहुँचा सकता हो, लीद करता हो और इतनी ढेर सारी करता हो कि उसे इकट्ठा करने भर से हमारी हैसियत मे इज़ाफ़ा हो जाये, और फिर ये तारीफ़ें भी अनंतकाल के लिये नहीं होती। अस्थाई प्रकृति की चीज है य...